फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All party picket demonstration in district hospital

बदहाल स्वास्थ्य सेवा को लेकर जिला अस्पताल में सर्वदलीय धरना प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
All party picket demonstration in district hospital
चंपावत जिला अस्पताल में धरने में बैठे राज्य आंदोलनकारी और अन्य जनप्रतिनिधि। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सूबे की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की मांग के लिए हल्द्वानी के प्रमुख राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए जिला अस्पताल में सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जुटे जनप्रतिनिधियों का कहना था कि जिले के सभी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से लोगों को बाहर की दौड़ लगानी पड़ रही है। साथ ही चंपावत जिले की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित करने और जिला अस्पताल में स्थापित आईसीयू और वेंटिलेटर को संचालित किए जाने साथ ही यहां सृजित सभी विशेषज्ञों और अन्य चिकित्सकों के पदों में तैनाती किए जाने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में ही जिला अस्पताल का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन आज रोगियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में राज्य आंदोलनकारी बसंत सिंह तड़ागी, मंदीप ढेक, दीपक तड़ागी, सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, अंकित खर्कवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सौरभ साह, पूर्व सैनिक सुभाष तड़ागी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, कविराज मौनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed