फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All 37 men from other stated found fit during health examination

जांच में स्वस्थ मिले बाहरी राज्यों से आए सभी 37 लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
All 37 men from other stated found fit during health examination
चंपावत ब्लाक के एक गांव में बाहर से आए लोगों की जांच करते डाँक्टर मनीष बिष्ट। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत ब्लाक के एक गांव में सड़क निर्माण में काम कर चुके एक नेपाली मजदूर के कोरोना जांच में पॉजिटिव पाने के बाद इस गांव के बाहर से आए लोगों की जांच हुई। डॉ. मनीष बिष्ट के नेतृत्व में गई स्वास्थ्य विभाग की टीम की शुरुआती जांच में दूसरे राज्यों से आए सभी 37 लोग स्वस्थ पाए गए। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इन सभी लोगों को एहतियातन तीन दिन के होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है।  जिले के इस गांव में रोड निर्माण में लगे कई नेपाली मजदूर 15 मार्च को गेहूं की फसल काटने के लिए अपने गांव लौट गए थे। नेपाल में हुई कोरोना जांच में इन मजदूरों में से एक नेपाली पॉजिटिव निकलने की शनिवार शाम को नेपाल प्रशासन ने सूचना दी। जिसके बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने जरूरी जानकारी के लिए नेपाली मजदूरों के ठेकेदार को बुलाया है।
विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं, गांव में कोरोना संक्रमण का किसी तरह का अंदेशा नहीं है। इसके बावजूद एहतियान इन 37 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है और उन पर प्रभावी तौर से निगरानी भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed