फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aim to plant 11 percent saplings on Harele

हरेले पर ग्यारह फीसदी पौधे लगाने का लक्ष्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aim to plant 11 percent saplings on Harele
चंपावत। चंपावत जिले में इस साल 16 जुलाई को हरेले के मौके पर एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ये संख्या पिछले साल की अपेक्षा महज ग्यारह प्रतिशत है। 2020 में हरेले पर वन, उद्यान, कृषि, जड़ीबूटी, शिक्षा, पुलिस, स्वजल, जल निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, विकासखंड, नगर पालिका आदि ने 823 हेक्टेयर क्षेत्र में 906030 पौधे रोपे थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम को मंडलायुक्त एएस हयांकी की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से की गई समीक्षा के दौरान डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जिले में लक्ष्य एक लाख पौधों का है, लेकिन प्रयास दो लाख पौधों को लगाने और उन्हें बचाने के लिए कदम उठाने का रहेगा। इसे लेकर वन, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान विभाग, एसएसबी, आईटीबीपी आदि के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। पौधे मुख्य रूप से तालाबों के अलावा लोहावती और गंडक नदी के किनारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक साल में ही नष्ट हो गए 30 प्रतिशत पौधे
चंपावत। पिछले साल सिर्फ हरेले पर नौ लाख से अधिक पौधे लगाए गए। लेकिन इनमें से 30 प्रतिशत पौधे बर्बाद हो गए हैं। यानी पौधे लगाने से ज्यादा बड़ी चुनौती उन्हें बचाना है। लगाए पौधों में से 60 फीसदी पौधे सूख गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा का कहना है कि पौधों को बचाने का पूरा प्रयास किया जाता है। लेकिन फिर भी घेरबाड़ की कमी से जानवरों द्वारा नुकसान से एक-तिहाई पौधे बच नहीं पाते हैं। वैसे नवंबर 2000 में राज्य बनने के बाद से अब तक चंपावत जिले में 8900 हेक्टेयर जमीन पर 98 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। लेकिन इनमें से 63 लाख पौधे ही जीवित रह सके। देखरेख की कमी से लेकर अलग-अलग कारणों से 35 लाख पौधे नष्ट हो चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed