फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AHTU searched for a young man missing for seven years

Champawat News: सात वर्ष से लापता युवक को एएचटीयू ने खोजा

Sat, 30 Sep 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 30 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
AHTU searched for a young man missing for seven years
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मीना बाजार झोपडपट्टी निवासी प्रमोद कुमार 20 अगस्त 2016 को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने उसके मूल निवास यूपी के ग्राम पुरवइया जिला शाहजहांनपुर आदि तक पता लगाया। लेकिन उसका कहीं पता नही चला। इसी बीच आपरेशन स्माइ्रल के तहत एसपी देवेंद्र पींचा ने मामला एएचटीयू को सौंपा। ज्ञात हुआ कि लापता प्रमोद नेपाल में रहकर जीवन यापन कर रहा है। पत्नी की मौत के बाद से वह नेपाल में जाकर काम करने लगा। एएचटीयू प्रभारी प्रताप सिंह नेगी (निरीक्षक) ने बताया वो जब लापता हुआ था उसकी आयु 45 वर्ष थी। परिजनों से संपर्क और बातचीत के बाद उसने नेपाल में ही रहकर जीवन यापन करना बताया।
विज्ञापन

..............
तीन साल से गुमशुदा युवती बरामद

पिथौरागढ़। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने तीन सालों से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। 29 नवंबर 2020 को स्थानीय निवासी लोकेश थापा ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि उनकी बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में गुमशुदगी दर्ज की गई। एसआई पूजा मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा युवती को झूलाघाट से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। उसने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर नेपाल चली गई थी और वहां रहने लगी थी। पुलिस ने परिजनों का आभार प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed