{"_id":"653e94c3b7504c81e60877e7","slug":"agniveer-recruitment-exam-from-1st-in-banbasa-champawat-news-c-229-1-shld1009-2948-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अग्निवीर भर्ती परीक्षा पहली से बनबसा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अग्निवीर भर्ती परीक्षा पहली से बनबसा में
Sun, 29 Oct 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में फौज के अग्निवीर भर्ती रैली के लिए मैदान। संवाद
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बनबसा के सैन्य मैदान में पहली से छह नवंबर तक सेना की अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इसमें चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 4,355 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। उनकी आवेदन प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है। भर्ती में रोजाना एक हजार से डेढ़ हजार अभ्यर्थी दौड़ सकेंगे।
सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल मेलगे राहुल एन ने बताया कि अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी जेआईए वेबसाइट पर लॉगिन कर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएम नवनीत पांडे ने टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीपी भट्ट को नोडल अधिकारी नामित कर भर्ती से संबंधित जरूरी तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल के आसपास पेयजल, बिजली, एंबुलेंंस, स्वास्थ्य और सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को लाने होंगे ये दस्तावेज
हाईस्कूल और इंटर की अंकतालिका, मूल निवास प्रमाणपत्र, शपथपत्र, एनसीसी प्रमाणपत्र, प्रांतीय-राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, संबंध प्रमाणपत्र, गजट प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।