Purnagiri Dham: देवी मां के भक्तों के लिए खुशखबरी, दो माह बाद भर जाएगी पूर्णागिरि पहाड़ी की दरार
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी की दरारों को भरने की इस परियोजना में कई बार एजेंसियां बदली गईं। सबसे पहले इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया। मुख्य मंदिर की सुरक्षा के लिए दरार की मरम्मत के काम को वर्ष 2008 में मंजूरी मिली लेकिन डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद फिर निविदा के फाइनल होने में हुई देरी से काम पिछले साल शुरू हो सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी की दरार दो महीने में भर (रिस्टोरेशन) जाएगी। पिछले साल से शुरू हुआ यह काम बरसात बाद फिर शुरू हो गया है। धाम में चैत्र के मेले और फिर बरसात के चलते यह काम बंद था। मां पूर्णागिरि के मुख्य मंदिर की पहाड़ी पर दो दशक से लगातार दरार आ रही थी।
पूर्णागिरि मंदिर शिवालिक क्षेत्र में स्लेटी बलुआ पत्थर वाली चट्टानों पर स्थित है। मुख्य मंदिर की सुरक्षा के लिए दरार की मरम्मत के काम को वर्ष 2008 में मंजूरी मिली लेकिन डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद फिर निविदा के फाइनल होने में हुई देरी से काम पिछले साल शुरू हो सका।
विश्व बैंक की निर्माण शाखा का हल्द्वानी खंड 395.99 लाख रुपये से मंदिर की पहाड़ी की दरार की मरम्मत का काम करा रहा है। स्टोनफील्ड कंस्ट्रक्शन मंदिर के शिखर से करीब 30 मीटर नीचे तक दरार भरने के अलावा मुख्य मंदिर के पास अन्य सुरक्षागत कार्य कर रहा है। इस काम को दिसंबर के आखिरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
निर्माण के लिए भी बदली गई कई एजेंसियां
मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य मंदिर की पहाड़ी की दरारों को भरने की इस परियोजना में कई बार एजेंसियां बदली गईं। सबसे पहले इसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया। वर्ष 2017 में यह काम विश्व बैंक की निर्माण शाखा के बेड़ीनाग खंड को दिया गया और पिछले साल फरवरी में बेड़ीनाग से हल्द्वानी खंड को स्थानांतरित कर दिया गया है।
मां पूर्णागिरि धाम की पहाड़ी की दरार को भरने का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। काम को समय पर करने के साथ गुणवत्ता से कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की टीम नियमित अंतराल पर कार्य का निरीक्षण कर रही है। -हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम, पूर्णागिरि तहसील।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मोरबी पुल हादसे के बाद अलर्ट पर सरकार, प्रदेश के सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश
तीन दिन में डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने किए देवी के दर्शन
दीपावली के बाद मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि तीन दिन में डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने देवी के दर्शन किए हैं। वहीं हल्द्वानी के दिव्यांग श्रद्धालु विजय पटवाल ने मुश्किलों के बावजूद मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने पत्नी गुंजन, मां बसंती पटवाल और पिता प्रहलाद सिंह पटवाल के साथ दर्शन किए।