फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After the post-mortem, the relatives took the dead bodies to UP

पोस्टमार्टम के बाद परिजन यूपी को ले गए मृतकों के शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
After the post-mortem, the relatives took the dead bodies to UP
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी क्षेत्र के धूनाघाट में हुई कार दुर्घटना में जान गंवा चुके दोनों युवाओं के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनके घर यूपी ले गए, जबकि तीसरे घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात को लोहाघाट से हल्द्वानी होते हुए संभल जा रही सेंट्रो कार धूनाघाट आरएफसी गोदाम के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में धर्मेंद्र यादव (25) पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई, जिला संभल और बबलू (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह ग्राम हमियापुर थाना जरीफनगर बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र यादव (30) पुत्र बनवारी सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई, जिला संभल घायल हो गए। घायल का लोहाघाट उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन बृहस्पतिवार देर शाम लोहाघाट पहुंचे। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि तीसरे घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed