फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After struggling for hours Niptin objections

घंटों की मशक्कत के बाद निपटीं आपत्तियां

Sat, 22 Aug 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 22 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

विजिटिंग शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आए प्रत्यावेदन का शनिवार को निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश के बाद इस कार्रवाई को पूरा किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद सभी 18 प्रत्यावेदनों की सुनवाई हुई। इसी के साथ अब नियुक्ति पत्र जारी करने का रास्ता भी साफ हो गया। डीएम के मुताबिक सोमवार से नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक, एसडीएम अशोक जोशी, लोहाघाट के सीएस डोबाल, चंपावत के बीईओ एचएस मियान, आरएस नेगी, रामसंजीवन, महावीर चौहान की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। सबसे ज्यादा 15 आपत्तियां चंपावत की थी, जबकि पाटी की 2 और लोहाघाट की एक शिकायत आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को चंपावत खंड शिक्षा कार्यालय में बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों को फजीहत झेलनी पड़ी। दिनभर कार्यालय के पास जमे रहने के बाद कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि चंपावत के अलावा अन्य विकासखंडों में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। बहरहाल डीएम के हस्तक्षेप के बाद उहापोह दूर हुई और आपत्तियों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र में ओवरराइटिंग!
पाटी विकासखंड की एक अभ्यर्थी हेमलता के आवेदनपत्र में ओवरराइटिंग कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके (37.71) गुणांक से कम (34.83) गुणांक वाले को आगे कर दिया गया था। साथ ही सामान्य वर्ग के बजाय उनके आवेदन से पूर्व महिला लिख दिया गया। बीईओ से इसकी शिकायत करने के बाद उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा मिला। परेशान अभ्यर्थी ने आज भी अधिकारियों के सम्मुख इस मामले को उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed