फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After a warm welcome release

रिहाई के बाद जोरदार स्वागत

Sat, 22 Aug 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 22 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित 42 समर्थक शनिवार को जमानत पर अल्मोड़ा जेल से रिहा हो गए। 19 रात जेल में काटने के बाद ये आरोपी शनिवार को बाहर आए। शाम को यहां पहुंचने पर समर्थकों ने अबीर-गुलाल के साथ जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


अगस्त 2014 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान एक सदस्य के कथित रूप से अपहरण के बाद एनएच जाम करने और डीएम कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में तीन अगस्त से न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल में थे। 18 अगस्त को हाईकोर्ट ने आरोपियों को बेल दी, जिसके बाद जमानत की कागजी प्रक्रिया पूरी होने पर शनिवार को इन तमाम आरोपियों को रिहाई मिली।
विज्ञापन


देर शाम यहां पहुंचने पर चंपावत से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, मुकेश कलखुड़िया, सुंदर बोहरा, बसंत तड़ागी, आन सिंह कुंवर, नंदा बल्लभ कापड़ी, प्रकाश बोहरा, जय दत्त, कपिल खर्कवाल, भगवत चौधरी आदि कार्यकर्ता अल्मोड़ा पहुंचे। खुली जीप में सवार विधायक फर्त्याल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एलएम पांडेय, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, उमाशंकर भट्ट, मुकेश कुमार आदि का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed