फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AFC Kumaur in semi-finals by defeating Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट को हराकर एएफसी कुमौड़ सेमीफाइनल में

Wed, 05 Jul 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 05 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
AFC Kumaur in semi-finals by defeating Lohaghat
लोहाघाट के छमनियां में चल रही मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में जूझते ​खिलाड़ी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियाचौड़ स्थित स्टेडियम में चल रही मंडल स्तरीय जय गलचौड़ा बाबा सीजन टू फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में एएफसी कुमौड़ ने लोहाघाट की टीम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान हो रहे रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए विभिन्न स्थानों से दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अध्यक्ष मंटू ओली के दिशा निर्देशन में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एएफसी कुमौड़ और लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि शिक्षक मयंक पुनेठा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में कुमौड़ के खिलाड़ी नकुल महर ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजीत सिंह, शेखर पुनेठा ने खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया। निर्णायक के रूप में अनुज अधिकारी, नितिन तड़ागी, अतुल नाथ, संदीप देव और शुभम ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जीआईसी पीपलकोट ने फाइनल मुकाबला
पिथौरागढ़। केएनयू जीआईसी में सुब्रोतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिण और जीआईसी आठगांव शिलिंग के बीच खेला गया। इसमें आठगांव शिलिंग की टीम ने 3-1 से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल जीआईसी पीपलकोट और हिमालया पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें जीआईसी पीपलकोट की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी ने बताया कि छह जुलाई को अंडर-17 बालक वर्ग और सात जुलाई को अंडर-14 बालिका वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। वहां मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य केएनयू जीआईसी जीएस पोखरिया, भूपेंद्र सिह चौहान, मनोज सौन, नितिन उप्रेती, प्रह्लाद चुफाल, जोध सिंह कुंवर, पंकज सिंह रावत, हुकुम सिंह खनका आदि थे। संवाद

--
हम-तुम क्लब ने 5-1 से जीता मुकाबला

पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में हम-तुम क्लब ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। हम-तुम ने जिद भदेलबाड़ा की टीम को 5-1 से हराया।


बुधवार को देव सिंह खेल मैदान में खेले गए मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के प्रकाश भंडारी और विशिष्ट अतिथि शंकर खड़ायत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में हम-तुम क्लब ने 4-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में क्लब की टीम ने एक और गोल कर दिया। मैच के अंतिम समय में भदेलबाड़ा ने एक गोल किया। इस तरह हम-तुम क्लब ने 5-1 से मैच जीत लिया। निर्णायक नवीन खत्री, मनीष व पंकज बिष्ट रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया। आयोजक सचिव किरन महर ने बताया कि प्रतियोगिता में टीमें आठ जुलाई तक इंट्री करा सकती हैं। वहां मनोज पुनेठा, सुरेश जोशी, भुवन जोशी, भूपेंद्र चौहान, दीपक तड़ागी आदि शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed