फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Advocates will be available free of charge to the poor

गरीबों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध होंगे

Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 29 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Advocates will be available free of charge to the poor
विधिक शिविर - फोटो : अमर उजाला
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पाटी ब्लॉक के दूरस्थ मछियाड़ गांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। डीजीसी (राजस्व) भाष्कर मुरारी के संचालन में हुए शिविर में जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी। उन्होंने चरस के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाइयों की जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि गरीब और असहाय लोगों को अपनी पैरवी के लिए प्राधिकरण निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

तहसीलदार डॉ. ललित तिवारी ने शासनादेशों के तहत जमीनों में मिलने वाले मालिकाना हक तथा राजस्व की जानकारी दी। डीजीसी  (सिविल) रमेश उप्रेती ने वाहन दुर्घटना, एपीओ शंभू दत्त ओझा ने एफआईआर, वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस रंसवाल ने एनडीपीएस एक्ट की जानकारी दी। जिला जज के पहली बार क्षेत्र में आने पर प्रधानाचार्य देवी दत्त जोशी, ग्राम प्रधान पुष्कर बगोटी, हेत सिंह भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष दीवान सिंह, पीटीए अध्यक्ष उत्तम सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर रीठा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, पाटी के विनोद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed