{"_id":"5f1722a08ebc3e9f6a14ebff","slug":"admission-in-iti-champawat-champawat-news-hld390549526","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
चंपावत। जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के एनसीवीटी व्यवसायों के तहत टनकपुर, चंपावत और खेतीखान आईटीआई में प्रवेश सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटीआई के प्रधानाचार्या आरएस चौधरी के अनुसार विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र बेचने की तिथि घोषित होने पर टेलीफोन, व्हाट्एसप, फेसबुक आदि उचित माध्यमों से सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई टनकपुर में फिटर, विद्युतकार, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, आशुलिपि हिंदी, फैशन डिजायन टेक्नोलॉजी और खेतीखान आईटीआई में विद्युतकार, वायरमैन और चंपावत आईटीआई में वायरमैन, स्वीइंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों प्रवेश दिया जाएगा।
इस सप्ताह अपने भवन में शिफ्ट हो जाएगा आईटीआई
चंपावत। जिला मुख्यालय में किराए के भवन में चल रहा आईटीआई संस्थान इस सप्ताह अपने नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो जाएगा। प्रधानाचार्य आरएस चौधरी ने बताया कि आईटीआई का आधे से अधिक सामान नवनिर्मित भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। एक सप्ताह बाद आईटीआई की कक्षाओं का संचालन ताराचौड़ पुनेठी में बने नवनिर्मित भवन में किया जाएगा।
बाराकोट, दिगालीचौड़, मंच और भिंगराड़ा में नहीं होगे प्रवेश
चंपावत। जिले में एनसीवीटी के तहत संचालित आईटीआई में ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि एससीवीटी के तहत संचालित बाराकोट, भिंगराड़ा, दिगालीचौड़ और मंच आईटीआई में किसी भी पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं होंगे।