फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administrative trainees know the problems of Fagpur

प्रशासनिक प्रशिक्षुओं ने जानीं फागपुर की समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administrative trainees know the problems of Fagpur
बनबसा के फागपुर स्कूल में एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के निदेशक प्रशासनिक प्रशिक्षुओं व ग्रामीणों ? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। ट्रेनी प्रशासनिक अधिकारियों का दल ग्रामीणों का रहन सहन एवं समस्याओं को जानने के लिए बनबसा के आंबेडकर नगर ग्राम फागपुर पहुंचा है। बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी (एलबीएस) मसूरी से आए निदेशक श्रीनिवास आर कैथकलिया फागपुर पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों से उनके अनुभव साझा किए। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से उनकी प्रमुख समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

सात आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस दो दिन पूर्व बनबसा के अंबेडकर ग्राम फागपुर पहुंचे। उन्हें फागपुर के प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल में ठहराया गया है। वे आंबेडकर ग्राम के रहन सहन, ग्रामीण समस्याओं का अध्ययन करेंगे। समय समय पर वे ग्रामीणों के बीच पहुंच उनसे भी संपर्क कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे है। बुधवार केो पंचायत घर में ग्रामीणों के बीच पहुंच प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीण हालातों का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के निदेशक ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं। एक ग्रामीण ने सेना छावनी प्रशासन द्वारा वर्षों से गांव का ऐतिहासिक करीब 1930 से चला आ रहा रास्ता बंद करने की समस्या रखी। इस पर निदेशक को एसडीएम ने बताया कि सेना अधिकारी अपनी भूमि बता रास्ता बनाने से मना करते हैं। गांव में स्मैक के सेवन व बेचने की समस्या भी रखी गई, जिसे एलबीएस के निदेशक ने गंभीरता से लेते हुए इस पर नकेल कसने के लिए कहा। इस मौके पर ग्रामप्रधान हर्ष बहादुर चंद को सम्मानित किया गया। वहां एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed