फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration stopped buses of Sikh pilgrims going from Punjab to Reetha Sahib

Champawat News: प्रशासन ने रोकी पंजाब से रीठा साहिब जा रही सिख तीर्थ यात्रियों की बसें

Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Administration stopped buses of Sikh pilgrims going from Punjab to Reetha Sahib
पंजाब से रीठासाहिब गुरूद्वारे को जाने वाली सिख तीर्थयात्रियों की बड़ी बस को  रोकने के बाद परेशा
लोहाघाट (चंपावत)। सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों की बड़ी बसों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने रोडवेज स्टेशन के पास रोक दिया। इस कार्रवाई पर तीर्थ यात्रियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और बड़ी बस न ले जाने की सूचना टनकपुर और बनबसा में नहीं देने का आरोप लगाया। हालांकि प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों को रोडवेज बस और टैक्सियों के माध्यम से रीठा साहिब भेजा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब जाने के लिए पंजाब से आई सिख तीर्थ यात्रियों की बस को सोमवार सुबह पुलिस ने लोहाघाट में रोक लिया। इसके बाद सिख तीर्थ यात्रियों और पुलिस कर्मियों के बीच बहस भी हुई। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि यदि बड़ी बस रीठा साहिब मार्ग पर प्रतिबंधित थी तो इसकी सूचना उन्हें टनकपुर या बनबसा में क्यों नहीं दी गई। सूचना पर तहसीलदार जगदीश नेगी, थाना निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा का हवाला देते हुए बड़ी बस को रोकने की बात कही।
विज्ञापन

तहसीलदार नेगी ने बताया कि एक बस में करीब 50 से अधिक तीर्थ यात्री बैठे थे। लोहाघाट-हल्द्वानी और रीठा साहिब मार्ग पर 28 से 32 सीटर बस जाने के मानक हैं। बड़ी बस के लिए यह मार्ग प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूर्व में ही मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना दी गई थी। तहसीलदार ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को एक रोडवेज की बस और टैक्सियों के माध्यम से रीठा भेजा गया। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि करीब चार बड़ी बसों को रोडवेज स्टेशन लोहाघाट में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed