{"_id":"65b927d0fdfec1c1e00c5d8b","slug":"administration-started-preparations-for-cm-dhamis-visit-to-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1009-105092-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी
Tue, 30 Jan 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ चर्चा करते
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के लिए 11 फरवरी को लोहाघाट पहुंचेगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सीएम के दौरे को लेकर मंगलवार को डीएम ने पालिका सभागार में विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।
डीएम ने बताया कि सीएम जनसभा और रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की ओर स्टाल लगाए जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। डीएम ने बताया कि जीआईसी हेलीपैड से सीएम का काफिला जयंती भवन होते हुए शिशु मंदिर पहुंचेगा। उसके बाद हथरंगिया से रोड शो करते हुए नगर पालिका के नेहरु ग्राउंड में आएगा। यहां सीएम विकास प्रदर्शनी का जायजा लेकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगें।
इसके बाद सीएम रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, बाराकोट ब्लाॅक प्रमुख विनीता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।