फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Administration reached Dhatigaon on the notice of huge gathering in Jagr

जागर में भारी भीड़ जमा होने की सूचना पर ढटीगांव पहुंचा प्रशासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Administration reached Dhatigaon on the notice of huge gathering in Jagr
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ढटीगांव में जागर में भारी भीड़ जमा होने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन स्थल में भारी भीड़ जमा होने की शिकायत सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि ढटीगांव के बाबा लक्ष्मण नाथ ने डीएम को शिकायत की थी ढटीगांव में जागर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब डेढ़ दो सौ लोग जमा हो रहे हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम आरसी गौतम को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसडीएम गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने ढटीगांव में जागर स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जागर स्थल में पांच परिवारों के करीब 20-25 लोग मौजूद थे। भारी भीड़ जमा होने की शिकायत सही नहीं थी। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को समापन पर होने वाली पूजा में पशु बलि देने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई है। चेतावनी दी कि यदि जागर के आयोजकों ने समापन पर पशु बलि दी गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रशासनिक टीम में बाराकोट के तहसीलदार डॉ. एलएम तिवारी, नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी, पटवारी सुनील माहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed