फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Additional two-day visit, arrived at Champawat Secretary Rural Development

दो दिनी दौरे पर चंपावत पहुंचे अपर सचिव ग्राम्य विकास

Fri, 08 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 08 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Additional two-day visit, arrived at Champawat Secretary Rural Development
‌निरीक्षण करते अपर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


अपर सचिव ग्राम्य विकास युगल किशोर पंत शुक्रवार को जिले के दो दिनी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुडियानी में स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया। अपर सचिव ने स्थानीय काश्तकारों से उनको मिल रहे कार्य, मजदूरी, कार्य की स्थिति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने सीडीओ को मनरेगा के तहत मजदूरों का भुगतान समय से किए जाने के निर्देश दिए। चाय बागान के प्रभारी प्रबंधक डेसमंड ने बताया कि वर्तमान में जिले  के पाटी, लोहाघाट तथा चंपावत के 17 गांवों के 190 हेक्टेयर क्षेत्रफल में चाय विकास का कार्य किया जा रहा है। मुडियानी में ही 52 लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। अपर सचिव ने मनरेगा के कार्यो को गति देने के लिए टनकपुर में स्टाफ बैठाने तथा गांव, गरीब, किसानों की रोजगारपरक योजनाओं में पूरी टीम के साथ सिद्दत के साथ जुटने के निर्देश दिए। अपर सचिव ने चाय फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सीडीओ एचजी भट्ट, डीडीओ विवेक उपाध्याय, बीडीओ शिल्पी पंत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed