फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Additional Commissioner inspected tahsil office

अपर आयुक्त ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण

Thu, 11 Jan 2018 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Thu, 11 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner inspected tahsil office
चंपावत तहसील में एसडीएम से जानकारी देते अपर आयुक्त संजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम न्यायालय, नजारत कक्ष, तहसील न्यायालय विभिन्न पटलों आदि का निरीक्षण कर अभिलखों का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने राजस्व वसूली की भी समीक्षा की तथा वसूली में तेजी लाने तथा राजस्व वादों को जल्दी से निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वीकृत पदों के सापेक्ष भरें पदों का भी संज्ञान लिया तथा डाटा इंट्री आपरेटर की कमी को देखते हुए एक डाटा इंट्री आपरेटर को नियुक्त करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन



उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार से कर्मचारियों के लंबित देयकों, वित्तीय स्थिति, स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों आदि की जानकारी ली। इस मौके पर एडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed