फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Additional arrangements for cleanliness in five wards

पांच वार्डों में अब ठेका प्रथा से होगी सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था

Thu, 21 Feb 2019 10:49 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 21 Feb 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Additional arrangements for cleanliness in five wards
नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत शहर के पांच वार्डों में अब ठेका प्रथा से सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था होगी। इसके लिए नगर पालिका ने निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं। 

विज्ञापन


प्रभारी ईओ नोनी राम ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत अब नगर पालिका की सफाई व्यवस्था के अलावा ठेके में सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। प्रयोग के तौर पर पहले शहर के पांच वार्डों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 1, 2, 8, 10 और 11 में सरकारी, गैर सरकारी, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, आवासीय भवनों से घर-घर से कूड़े का पृथक एकत्रीकरण, यूजर चार्जेज की वसूली, सड़कों, गलियों में झाडू लगाना, नाली, नालों, पार्कों की सफाई, चूना, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, व्यवसायिक क्षेत्रों में रात के समय सफाई व्यवस्था, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, मरे जानवरों को उठाकर फेंकना और एकत्रित कूड़े को उठाकर डंपिंग स्थल पहुंचाने के काम की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन, हाथ ठेली, कीटनाशक दवाओं की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन वाहन के लिए ईंधन और चालक की व्यवस्था ठेकेदार को करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्री योग्य ठोस अपशिष्ट ठेकेदार को पालिका में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि काम का ठेका 27 फरवरी को आवंटित किया जाएगा। एडवोकेट विपीन कुमार वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, टनकपुर ने कहा कि केंद्र सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत अपशिष्ट कूड़े को अलग एकत्र करने के लिए सफाई व्यवस्था काम ठेके पर दिया जा रहा है। प्रयोग के तौर पर पहले शहर के पांच वार्डों को चुना गया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed