फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ADB Project in Champawat

एडीबी के आर्थिक सहयोग से बनेगी चंपावत स्मार्ट सिटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
ADB Project in Champawat
चंपावत। जिला मुख्यालय को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को साकार करने के लिए प्रशासनिक प्रयास तेज हो गए हैं। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की ओर से अप्रैल में पहले चरण में कराए गए हाउस होल्ड सर्वे (घर-घर जाकर) के बाद दूसरे चरण में नगरीय पेयजल, सीवरेज, बरसाती जल प्रबंधन आदि शहरी संरचनाओं के विकास, निर्माण कार्यों को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहरी विकास विभाग के आईईसी ऑफिसर राजेश बहुगुणा ने बताया कि यूयूएसडीए की ओर से वर्ष 2008 से नवीन पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता से जुड़ी बेहतर तकनीकों का उपयोग कर देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी नगरों में विभिन्न घटकों को स्थापित किया है। इनसे इन नगरों की पानी और स्वच्छता की मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। विकसित हो रहे नगरों समेत राज्य के छोटे नगरों में भी पेयजल और स्वच्छता की जरूरत है। इसके लिए राज्य के 16 छोटे नगरों में चंपावत को भी चयनित किया गया है। उनका कहना है कि चंपावत एक छोटा शहर है लेकिन यहां पर निर्माण कार्य बेतरतीब हो रहे हैं। आने वाले समय में यहां जनसंख्या वृद्धि के साथ पेयजल और स्वच्छता एक गंभीर समस्या बनेगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी आज से शुरू करेगी दूसरे चरण का कार्य
चंपावत। जिला मुख्यालय को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मंगलवार से दूसरे चरण का कार्य शुरू होगा। शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की कार्यक्रम निदेशक रंजना राजगुरु के निर्देश पर एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के अधिकारियों और शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अधिकारियों की ओर से 30 अगस्त को चंपावत जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed