फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Activity of Congress in Champawat

सत्ता में आने पर कांग्रेस अधूरे विकास कार्य संपन्न कराऐगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Activity of Congress in Champawat
चंपावत के नरसिंहडांडा क्षेत्र में कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कांग्रेस पार्टी की ओर से जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में सिप्टी न्याय पंचायत के हरिपुर नरसिंहडांडा गांव में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान रात में चौपाल लगाकर जनसमस्या सुनी गई। सहभोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रात्रि प्रवास कार्यक्रम देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को याद किया गया। इस मौके पर तनुजा, काव्या, राकेश, दीपक आदि बच्चों के साथ ही ग्रामीण केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन भी मनाया। इस दौरान चलाए गए जनसंपर्क अभियान में ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, प्रकाश टम्टा, बलदेव टम्टा, त्रिलोक राम, नवीन राम, अशोक राम आदि रहे।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने चामी में किया रात्रि प्रवास
धारचूला (धारचूला)। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष और न्याय पंचायत गोरीछाल की प्रभारी नंदा बिष्ट ने ग्राम सभा चामी में अंजना देवी के आवास पर रात्रि प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने सह प्रभारी रूकमणी देवी और बीडीसी सदस्य सुनीता के संग ग्रामीणों के साथ बैठक की। महिला कांग्रेस ने लोगों को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के किए गए कार्यों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर समाज के पिछड़े वर्ग के साथ पार्टी पूरी तरह से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे विकास कार्य पूरे करवाएगी कांग्रेस
बनबसा (चंपावत)। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने रविवार रात पचपकरिया गांव में चौपाल लगा जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता पिछले कार्यकाल के अधूरे विकास कार्य पूरे करवाना होगा। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना, बेरोजगारी दूर करना, सुदूरवर्ती गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना कांग्रेस का लक्ष्य है।

कई ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद की अध्यक्षता में ग्रामीण प्रकाश चंद्र आर्य ने संचालन किया। वहां ग्रामीण पूरन राम आर्य, खीम सिंह सामंत, जगदीश राम, राजू आर्य, ममता देवी, कलावती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed