फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Action will be taken against people who set fire in forests: CO

जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सीओ

Fri, 26 Apr 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against people who set fire in forests: CO
आग की घटनाओं से निपटने के लिए रणनीति बनाते पुलिस और वन कर्मी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, लोहाघाट और पाटी के जंगलों में आग की घटनाएं बढऩे पर पुलिस, वन विभाग और ग्राम प्रहरियों की बैठक हुई। इस दौरान जंगलों में लगने वाली आग को नियंत्रित करने पर चर्चा हुई। जंगल में आग लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस और वन कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि गर्मियों में जंगल में आग लगने की ज्यादा आशंका बनी रहती है। इसलिए सभी विभाग सामंजस्य बनाकर वनाग्नि के नियंत्रण और रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं। कहा कि जिन स्थानों पर आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं, उन्हें चिह्नित कर इसमें काबू पाने की रणनीति तैयार करनी होगी। वनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रेंजर दीप जोशी, देवीधुरा रेंजर कैलाश गुणवतंत, एसएसआई चेतन रावत, बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, नीरज राणा, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed