{"_id":"600c6ff88ebc3e33bf2f6299","slug":"action-started-against-encroachment-in-tanakpur-tanakpur-news-hld412281666","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
टनकपुर मुख्य बाजार में फोर्स की मदद से फुटपाथ खाली कराते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर शनिवार को मुख्य बाजार के फुटपाथों को खाली करा दिया है। वहीं नालियों के ऊपर और फुटपाथ पर बने पक्के अतिक्रमण जल्द हटाने की हिदायत दी है। मुख्य बाजार में लगने वाले फल, सब्जी और अन्य फड़, ठेलों को हटाकर गांधी मैदान की सड़क और आमबाग सड़क पर लगवाया गया है। सब्जी मंडी की स्थायी व्यवस्था होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
शहर में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन पिछले दो दिनों से अतिक्रमण को हिदायत देता रहा और शनिवार को पुलिस फोर्स की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और नायब तहसीलदार पिंकी आर्या के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व, पुलिस टीम ने मुख्य बाजार की फुटपाथ से फल, सब्जी के फड़ों, ठेलों को हटवाकर शहर के अंदर गांधी मैदान की सड़क में और ग्रामीण क्षेत्र में पीलीभीत चुंगी से आमबाग सड़क में लगवाया। इस दौरान फड़, ठेला व्यापारियों ने अतिक्रमण विरोध कार्रवाई के नाम पर सिर्फ फड़ और ठेलों को ही हटाने का विरोध किया। स्ट्रीट वेंडर्स सेवा समिति अध्यक्ष शहंशाह ने तीन दिन के अंदर सब्जी मंडी के लिए स्थायी जगह दिलाने की मांग की है। नायब तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि फुटपाथों को खाली कराने के साथ ही नालियों के ऊपर और फुटपाथ पक्के अतिक्रमण करने वाले लोगों को शीघ्र खुद ही अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई है।
खुला-खुला नजर आया मुख्य बाजार
टनकपुर (चंपावत)। फल, सब्जी की दुकानें और ठेले हटने से मुख्य बाजार खुला-खुला नजर आया। वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए फल, सब्जी की दुकानें अलग लगाने से लोगों को भी खरीदारी में सुविधा हुई। कोरोना से बचने के लिए भीड़ में नहीं जाना पड़ा। फल, सब्जी के लिए शहर के लोगों के लिए गांधी मैदान की सड़क और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए पीलीभीत चुंगी से आमबाग रोड तक दुकानें लगवाई गई हैं। (संवाद)