{"_id":"66e0819d5f9678f40300f309","slug":"accused-girl-pretext-marriage-arrested-champawat-news-c-229-1-shld1026-112881-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: युवती को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: युवती को शादी का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट कोतवाली क्षेत्र से बहला फुसलाकर युवती को ले जाने के आरोपी को पुलिस ने वृंदावन से गिरफ्तार किया है। समुदाय विशेष के युवक के साथ गई युवती को भी पुलिस अपने साथ ले आई। वहीं आरोपी युवक की ओर से होटल संचालक की चोरी की गई स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चार सितंबर 2024 को एक 21 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इस पर परिजनों ने सात सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
चार सितंबर को ही होटल स्वामी अमित जोशी निवासी गैस गोदाम रोड ने उसकी स्कूटी चोरी होने की तहरीर पुलिस को सी और होटल में ठहरे एक युवक पर स्कूटी चोरी करने का शक जताया था। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी की टीम ने सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सोमवार को दोनों मामलों के आरोपी आसिफ खान (34) निवासी मोहल्ला सुल्तानपुरी, किरारी सुलेमान नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली को वृंदावन यूपी से गिरफ्तार कर लिया। उसी के साथ युवती भी मिली।
एसपी अजय गणपति के अनुसार युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपना सही नाम पता छुपाकर और शादी का झूठा प्रलोभन देकर उसे अपने साथ वृंदावन मथुरा ले गया। पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसके बैग से बरामद दस्तावेजों के आधार पर उसके सही नाम, पता होने की जानकारी हुई।
नितिन नाम बताकर युवती से बढ़ाई पहचान
लोहाघाट। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी नितिन नाम से लोहाघाट में रह रहा था। वह पूर्व में हिंदू था और उसने समुदाय विशेष की युवती से निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया था। इस नाम की उसने आईडी समेत अन्य दस्तावेज भी बनाए जबकि युवती से जान पहचान के दौरान उसने अपनी पहचान हिंदू बताई। इसी के चलते वह उसके झांसे में आ गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी खूना बोरा में छुपा गया था स्कूटी
चंपावत। आरोपी स्कूटी को खूना बोरा रोडवेज स्टैंड के पास झाड़ियों में छुपाकर गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने स्कूटी बरामद कर ली है।