{"_id":"5dcedff08ebc3e54f65bcf00","slug":"accident-tanakpur-news-hld3641631174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी को टक्कर मार कार चालक फरार, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी को टक्कर मार कार चालक फरार, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक कुंवर राम।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्रकार की टक्कर में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल का खटीमा अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने इनोवा कार को कब्जे में ले किया है, वहीं चालक फरार है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात एनएच पर स्ट्रांग फार्म के पास एक इनोवा चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार टनकपुर नायकगोठ निवासी रवि कुमार (22) पुत्र रमेश राम और बनबसा पचपकरिया निवासी राजू कुमार (23) पुत्र लक्ष्मण राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस और लोगों ने उन्हें खटीमा अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजू की हालत गंभीर है। पचपकरिया निवासी सुरेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उनका साला रवि कुमार स्कूटी (यूके03ए6010) पर बनबसा से पचपकरिया को जा रहा था। स्ट्रांग फार्म के निकट खटीमा से टनकपुर को जा रही इनोवा कार (यूके03ए6833) ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने कार को जब्त कर फरार अज्ञात चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279/304 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच एसआई अरविंद कुमार गुप्ता को सौंपी गई है।
गिट्टी ढो रही ट्रेक्टर टॉली के ब्रेक फेल, चालक ने कूद कर बचाई जान
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीवी सड़क निर्माण कार्य में गिट्टी ढो रही एक ट्रैक्टर टॉली का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जान बचाने को ट्रैक्टर से कूदा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
गैंड़ाखाली निवासी कुंवर राम (40) पुत्र दुर्गा राम टनकपुर-जौलजीवी मार्ग निर्माण में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिट्टी ढो रहा था।
देर शाम किमी. 12 के समीप ढलान पर अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर ट्रॉली पहाड़ी से टकरा कर पलट गई। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होते ही चालक कुंवर राम ने कूदकर जान बचा ली। घायल कुंवर को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी ने उपचार किया। डॉ जोशी ने बताया कि घायल के कमर में गंभीर चोट थी। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।