{"_id":"6249e897ec871109025659e1","slug":"accident-in-tanakpur-tanakpur-news-hld45835074","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को ले जा रही जीप पेड़ से टकरायी, 12 चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को ले जा रही जीप पेड़ से टकरायी, 12 चोटिल
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम जाने वाली सड़क पर बावलीगाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त जीप। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। यहां पूर्णागिरि मार्ग पर बावलीगाड़ के पास एक जीप बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। चढ़ाई में हुए इस हादसे में जीप में सवार सभी 12 तीर्थयात्री चोटिल हो गए। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के ये श्रद्धालु मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। जख्मी यात्रियों को एंबुलेंस से टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। चार लोगों को ज्यादा चोट लगी है। सिर में लगी चोट की वजह से एक महिला श्रद्धालु को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 19 मार्च से शुरू मेले के बाद से यह पांचवीं सड़क दुर्घटना है।
जिला फर्रुखाबाद यूपी के प्रह्लादपुर क्षेत्र के श्रद्धालु टनकपुर से रविवार को एक जीप से पूर्णागिरि देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर बावलीगाड़ की चढ़ाई पर बेकाबू जीप सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जीप में सवार 12 यात्री चोटिल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस ने घायलों को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉ. हेमंत शर्मा ने घायलों का इलाज किया। घायलों में चार को ज्यादा चोट लगी है। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण एक महिला श्रद्धालु कैलाशो देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जीप हादसे में घायल श्रद्धालु
कैलाशो देवी (45) पत्नी धनी राम प्रतापनगर।
गुड्डी (40) पत्नी राम किशोर निवासी बड़ागांव, प्रतापनगर।
नन्हीं देवी (40) पत्नी रामपाल सिंह निवासी नगला महुआ।
विशाल कुमार (17) पुत्र रामपाल सिंह निवासी नगला महुआ।
सोनी देवी (25) पत्नी प्रमोद कुमार निवासी प्रह्लादपुर।
मिथिलेश (35) पत्नी मिर्ची लाल निवासी फर्रुखाबाद।
रवि कुमार (30) जयादर सिंह निवासी फर्रुखाबाद।
रूबि (25) पुत्री रवि कुमार निवासी फर्रुखाबाद।
शिवम (12) पुत्र राय किशोर निवासी बड़ेगांव।
धनीराम (50) पुत्र गोधन लाल निवासी प्रहलादपुर।
प्रमोद कुमार (28) पुत्र धनीराम निवासी फर्रुखाबाद।
किरण (38) पत्नी राकेश निवासी फर्रुखाबाद।
मेलावधि में हुए हादसे
24 मार्च : पूर्णागिरि दर्शन कर बाइक से लौट रहे श्रद्धालु दंपती कमलपथ के पास बोलेरो से जख्मी।
25 मार्च : पूर्णागिरि मार्ग पर जीप की चपेट में आकर चोटिल हुआ एक श्रद्धालु।
1 अप्रैल : पूर्णागिरि मार्ग पर लोहे के पुल के पास जीप ने एक महिला राहगीर को टक्कर मारी, मौत।
1 अप्रैल : पूर्णागिरि मार्ग पर गैड़ाख्याली के पास एक जीप ने खड़ी बस को टक्कर मारी, दो श्रद्धालु जख्मी।