{"_id":"642869a02176ade9070c1736","slug":"accident-in-champawat-champawat-news-c-8-1-100019-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मारुति वैन दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मारुति वैन दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल
Sat, 01 Apr 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 01 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। मरोड़ाखान-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट लिंक रोड के पास मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसका चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे लोहाघाट से बाराकोट की ओर जा रही मारुति वैन के चालक को झपकी आ गई। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान से आगे बाराकोट लिंक मोटर मार्ग पर अनियंत्रित कार लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर जा गिरी।
इससे वाहन के परखचे उड़ गए और ग्राम काकड़ जिंडी निवासी कार चालक दीपक सिंह अधिकारी (31) पुत्र स्व. सुरेश सिंह अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही देर रात एसआई प्रेम बर्फाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को 108 के जरिये लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. जुनैद कमर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसलिए जिला चिकित्सालय में उसका उपचार किया जा रहा है।
नशे में मिला चालक, कार जब्त
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने शनिवार को कई जगह वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि चेकिंग के दौरान लोनिवि कॉलोनी निवासी घनश्याम दत्त नशे की हालत में निजी कार चलाता मिला। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसकी कार जब्त की। उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति का पत्र परिवहन विभाग को भेजा गया है।