फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Abvp demand for enquiry

वाणिज्य संकाय भवन निर्माण की हो जांच

Tue, 12 Feb 2019 10:47 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 12 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Abvp demand for enquiry
एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की है। डीएम को भेजे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने शिक्षा शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है।        

विज्ञापन


डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अनिल गर्ब्याल को सौंपकर परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय भवन निर्माण में अनियमितता बरती गई है। कुछ ही समय पूर्व नवनिर्मित भवन में काफी कमियां आ गई है, जिससे निर्माण में अनियमितता साफ झलक रही है।
विज्ञापन


उन्होंने भवन निर्माण की जांच कराने के साथ ही महाविद्यालय में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्र संघ उपाध्यक्ष और परिषद के जिला सह संयोजक रजत त्रिपाठी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रा उपाध्यक्षा अनुष्का सक्सेना, परिषद के नगर सह प्रमुख मुकेश सिंह कुंवर, नगर मंत्री गजेंद्र बोहरा, प्रमोद कुमार, योगेश सिंह, नीरज अधिकारी, करन डांगी, रवींद्र सिंह बोहरा, अमित बोहरा, रोहित जोशी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

       
फोटो 12 टीएनपी 03 पी।  
 
थर्ड पार्टी कमेटी की निरीक्षण रिपोर्ट में सही बताई गई है गुणवत्ता   
सचिव स्तर से गठित थर्ड पार्टी कमेटी नवनिर्मित वाणिज्य संकाय भवन का दो बार निरीक्षण कर चुकी है। दोनों ही निरीक्षण रिपोर्ट में निर्माण की गुणवत्ता को सही ठराया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली की किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। मौखिक रूप से जरूर ऐसी शिकायत मिली है। मैं बुधवार को उच्च निदेशालय जा रही हूं। निदेशक को मौखिक रूप से इस शिकायत से अवगत कराया जाएगा। डॉ. गुड्डी प्रकाश, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed