फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aapada in Lohaghat

खायकोट मल्ला में भारी बारिश से पेयजल और सिंचाई योजना ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Aapada in Lohaghat
लोहाघाट-पंचेश्वर मार्ग से मलबा हटाती जेसीबी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत खायकोट मल्ला में भारी बारिश के चलते पेयजल और सिंचाई योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को चालू कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खायकोट मल्ला की ग्राम प्रधान गंगा देवी ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह चार से आठ बजे तक क्षेत्र में भारी बारिश हुई। जिसके चलते भकुंडा तोक की पेयजल योजना और सिंचाई योजना के आधे से अधिक पाइप बहने के अलावा भारी मलबे में दब गए हैं। ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने मौके में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। राजस्व कर्मियों का कहना है कि भारी बारिश के चलते गधेरे के ऊपर कट रही सड़क का मलबा आने से पेयजल योजना और सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से आए मलबे से पंचेश्वर लोहाघाट सड़क बंद हो गई थी। जिसे लोनिवि की ओर से मशीन लगाकर खोलने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण गणेश सिंह, प्रेमबल्लभ पंत, मोहन पंत, सोनू सिंह, कल्याण सिंह, लक्ष्मी दत्त आदि लोगों ने पेयजल और सिंचाई योजना को शीघ्र चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed