फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aapada in Champawat

एनएच पर मलबे की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचे सवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aapada in Champawat
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के पास एक कार मलबे की चपेट में आ गई। कार में तीन लोग सवार थे। कार को कुछ नुकसान हुआ। अलबत्ता बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार (संख्या यूके 05 ए/ 7220) यहां से करीब 15 किमी दूर धौन-स्वांला के पास पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इसके चलते कार वहीं फंस गई। कार चालक सुरेश सिंह निवासी तड़ीगांव पिथौरागढ़ सहित कार सवार तीनों लोग तत्काल कार से निकलकर सुरक्षित जगह पहुंचे।
कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी के जरिए कार को सुरक्षित निकाला। उसके बाद कार सवार पिथौरागढ़ चले गए।
तीन घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से मंगलवार सुबह तीन घंटे आवागमन ठप रहा। इससे रास्ते में फंसे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
एनएच पर स्वांला और धौन के पास मलबा आने से सुबह आठ बजे से वाहनों के पहिये थम गए। एनएच खंड ने जेसीबी और पोकलैंड से मलबा हटाकर सड़क खुलवाई।
पूर्वाह्न 10:55 बजे मार्ग खुलने के बाद आवाजाही सुचारू हुई। इस बीच दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
चंपावत जिले की बंद 15 आंतरिक सड़कें
थुवामौनी-किड़कांडा, मरोड़खान-रेगड़ू, लमताल-खर्क, अश्वाताल-झलानदेव, भनोली-सिब्योली, मूलाकोट-भुइयां, पुनावे-सिप्टी, चूलागांव-भनार, सूखीढांग-डांडा-मीनार, एसएच 29 से खटोली मल्ली, खटोली मल्ली-वैला, धौन-दियूरी-बजौन, धौन-बड़ोली, सिप्टी-अमकड़िया और धौन-सल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed