{"_id":"5808febe4f1c1b1030704033","slug":"aadhaar-shuld-be-mistake-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड में दर्ज गलतियों को जल्द सुधरवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड में दर्ज गलतियों को जल्द सुधरवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को आधार कार्ड सेवा केंद्र संचालकों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ डॉ. आरएस पोखरिया ने आधारकार्ड सर्विस सेंटर में पहले से रजिस्ट्रेशन करने वाले उपभोक्ताओं से आधारकार्ड में दर्ज त्रुटियों को जल्द सुधरवाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के सभी त्रुटिपूर्ण आधारकार्ड धारकों से अनुरोध किया कि सुधार के लिए जिले में स्थायी रूप से स्थापित सर्विस प्रदाता के सेंटर में आकर आधारकार्डों में सुधार किया जा सकता है। बैठक में सेंटर संचालकों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए अलग-अलग कंपनियों के सॉफ्टवेयर अलग-अलग होने के कारण कई आधारकार्डों में त्रुटियां रही हैं।
विज्ञापन
सीडीओ ने सर्विस सेंटर संचालकों के साथ बैंकर्स को निर्देश दिए कि 31 अक्तूबर तक प्रत्येक दशा में लोगों के आधार तैयार करें और एक नवंबर को मय डिटेल के आधारकार्डों का ब्यौरा उनके कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्कॉलरशिप लेने वाले लोगों के सभी आधारकार्ड बैंक से लिंक करवाएं।
विज्ञापन
सभी आधारकार्ड बनाने वाले सर्विस सेंटर में क्षेत्र के स्कॉलरशिप लेने वाले लोगों की सूची भी ईमेल से भेजें। ताकि क्षेत्र के छूटे हुए लोगों के आधारकार्ड बनाए जा सकें। लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि जिले में 90 प्रतिशत लोगों के आधारकार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन करीब 54 प्रतिशत लोगों को ही आधार नंबर उपलब्ध हो पाए हैं। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, रीठा के वेंडर घनश्याम बिनवाल, बाराकोट के जगदीश जोशी, महेश जोशी, अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, टनकपुर के कैलाश गहतोड़ी, चंपावत के खुशाल पांडेय, लोहाघाट के जीवन उप्रेती आदि थे।