{"_id":"6660a3da032f2d6d7409aab4","slug":"a-young-man-died-due-to-falling-of-a-tree-champawat-news-c-229-1-shld1026-108968-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेड़ गिरने से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेड़ गिरने से एक युवक की मौत
Wed, 05 Jun 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सिमलटा क्षेत्र में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर चिरान का कार्य करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेहर पिनाना भिंगराड़ा निवासी चंद्रशेखर जोशी (35) सिमलटा क्षेत्र में लकड़ी चिरान का काम करने गया था। इस दौरान वह एक कटे हुए विशालकाय पेड़ के निचले भाग को काट रहा था। चंद्रशेखर ने कई गिल्टे भी बना लिए थे। अचानक उनकी आरी गिल्टे में अटक गई और उक्त पेड़ चंद्रशेखर पर ही आकर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। वह अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों (चार बालिका और दो बालक) को बिलखता छोड़ गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से गांव में शोक है। संवाद
विज्ञापन