{"_id":"6afe88c02663ca183c0c556c","slug":"a-woman-who-went-to-collect-fodder-died-after-falling-into-a-deep-ditch-in-champawat-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत: चारा लेने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: चारा लेने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Thu, 19 Nov 2026 10:57 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:57 AM IST
सार
चंपावत के पछनई गांव में बुधवार देर शाम चारा लेने जंगल गई 48 वर्षीय रेवी देवी पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी महिला ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। परिवार में कोहराम और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
रेवी देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत पछनई में बुधवार देर शाम जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पछनई निवासी रेवी देवी (48) पत्नी केदार सिंह बुधवार देर शाम अपनी एक साथी महिला के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी साथ गई महिला कलावती देवी ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर चल्थी चौकी प्रभारी राजेश कठायत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीण रमेश सिंह महराना ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
