फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A team of officials will go today Seri village

अधिकारियों का दल आज जाएगा सेरी गांव 

Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
A team of officials will go today Seri village
आपदा प्रभावित गांव - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ मामले पर चर्चा की। डीएम ने सेरी तोक में घुस रहा मलबा, पानी रोकने को कहा। बताया कि भविष्य में लोगों के जीवन को बचाने के लिए उन्हें विस्थापित करने, आपदा की पुनरावृत्ति न होने के लिए मंगलवार को एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों का दल मौके में जाएगा, जो हर संभावनाओं को परखने के साथ डीएम को सुझाव देगा।

विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों के विस्थापना के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सड़क के ऊपर रुके मलबे, बोल्डराें को निस्तारित करने को कहा। साथ ही इस क्षेत्र में नालियों की स्थिति समेत भूस्खलन के नए खतरे का भी जायजा लेने को कहा। अवैध खनन रोकने के भी निर्देश दिए। इस दौरान लोनिवि के ईई बीआर मिश्रा, भुवन शंकर पांडेय समेत वन, सिंचाई, विश्व बैंक आदि विभागाें के अधिकारी मौजूद थे।  तहसीलदार बीएस माहरा का कहना है कि पीड़ित लोगों को हुए नुकसान का मुआवजे का विवरण तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही पीड़ितों को आपदा राहत के मानकों के अनुसार राहत सहायता बांटी जाएगी।
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने सेरी तोक में रविवार को हुई तबाही के बारे में डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि इस तोक के चार नाले इकट्ठा होकर तबाही मचाते हैं। उन्होंने पीड़ित परिवाराें के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को वहां की स्थिति का पूरा जायजा लेते हुए लोगाें को सुरक्षित स्थान में विस्थापित करने पर विचार करना चाहिए। माहरा का कहना था कि 1974, 2009 में भी इसी प्रकार की क्षति हो चुकी है। उन्होंने सड़क बनने से हादसे की आशंका को भी खारिज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed