फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A part of Manihargoth declared as a concentration zone

कोरोना का कहर: मनिहारगोठ का एक हिस्सा कंटोनमेंट जोन घोषित, किया सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
A part of Manihargoth declared as a concentration zone
टनकपुर (चंपावत)। एक साथ कई लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने शहर के इमली पड़ाव वार्ड के साथ ही मनिहारगोठ ग्राम पंचायत के एक हिस्से को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

टनकपुर में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण चिंता बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक दिन में एक साथ 26 नए संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन ने संक्रमण से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इमली पड़ाव वार्ड के बस स्टेशन के पीछे के हिस्से में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वार्ड के इस हिस्से को पहले ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया हुआ है। अब शहर से लगी मनिहारगोठ ग्राम पंचायत के भी एक बड़े हिस्से को माइक्रो कंटेनमेंट जोन कर सील कर दिया गया है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि कंटेनमेंट क्षेत्र में बेरिकेटिंग कर लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन की ओर से जरूरी सामान की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

58 लोगों के सैंपल एसटीएच हल्द्वानी भेजे
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 58 लोगों के सैंपल लेकर एसटीएच हल्द्वानी भेजे हैं। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपलिंग में तेजी की गई है। एंटीजन टेस्ट के साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएस हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 128 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि अकेले टनकपुर में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 51 पहुंच गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने एसडीएम दयानंद सरस्वती और तहसील के अन्य कर्मियों का एंटिजन टेस्ट किया, जिसमें एसडीएम समेत सभी कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी समय से क्वारंटीन का समय काटने का विरोध
बनबसा (चंपावत)। अवकाश पर आने वाले जवानों की छुट्टी अवधि से चौदह दिनों का क्वारंटीन समय काटे जाने को गलत बताते हुए गौरव सेनानी कल्याण समिति ने सेना मुख्यालय को पत्र भेजा है। समिति की कहा गया कि सेना के जवानों की दो सप्ताह की छुट्टी क्वारंटीन में समाप्त हो रही है। जिससे वे घर पर कम समय बिता पा रहे हैं। उन्होंने क्वारंटीन अवधि के समय को छुट्टी के समय से अलग देने की मांग की है। कहा कि इससे अपने खर्च पर अवकाश आने वाले जवानों को हो रहे आर्थिक नुकसान का भी हवाला दिया गया है। इस मौके पर क्वारंटीन होने से सैनिकों को आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। यहां गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता एवं कै. हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. रामचंद्र भट्ट, सू. बुद्दीबल्लभ पांडेय, सू. डीडी कापड़ी, हवलदार भूपाल भट्ट, विक्रम सिंह खाती, विनोद चंद, उत्तम चंद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed