फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A group of 30 passengers left for Adi Kailash Darshan from Tanakpur

Champawat News: टनकपुर से आदि कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुआ 30 यात्रियों का दल

Sun, 11 Jun 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 11 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
A group of 30 passengers left for Adi Kailash Darshan from Tanakpur
आदि कैलाश के लिए यात्रियों के दल को हरी दिखाकर रवाना करते भाजपा के जिला महामंत्री पूरन महरा। सं
टनकपुर (चंपावत)। आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा टनकपुर-चंपावत मार्ग से भी शुरू हो गई है। स्थानीय टूर ऑपरेटर और गाइड सौरभ कलखुड़िया ने इस नए मार्ग से यात्रा शुरू कराई है। रविवार को लखनऊ के 30 यात्रियों का दल आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए रवाना हुआ। भाजपा के जिला महामंत्री पूरन महरा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। भाजपा नेता ने कहा कि इस मार्ग से यात्रा शुरू होने से चंपावत जिले में भी पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा काठगोदाम के रास्ते से कराई जाती है लेकिन अब स्थानीय टूर ऑपरेटर और गाइड सौरभ कलखुड़िया ने टनकपुर-चंपावत मार्ग से भी यात्रा शुरू कराई है। सौरभ की पहल पर लखनऊ के 30 श्रद्धालुओं का दल रविवार सुबह हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ आदि कैलाश के लिए रवाना हुआ। दल में शामिल यात्री ऊषा वर्मा ने बताया कि वह पहली बार आदि कैलाश यात्रा पर जा रहीं हैं और लौटते समय मां पूर्णागिरि धाम के भी दर्शन करेंगी।
विज्ञापन

यात्रा दल में ऊषा के अलावा मुस्कान, लक्ष्मी, राजेश, जगदीश, सिमरन, प्रियंका, बृजेश, लक्ष्मण, हरीश, ममता, जीवन चंद्र, मोनिका, दिव्या, पवन सिंह, रविकांत, उमेश अनुज आदि शामिल हैं। टूर ऑपरेटर और गाइड सौरभ ने बताया कि वे गत वर्ष भी यात्रियों को इस मार्ग से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करा चुके हैं। 14 जून को भी इस मार्ग से यात्रा के लिए राजस्थान के यात्रियों का एक और दल टनकपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed