{"_id":"5cc09e1bbdec22764d270e07","slug":"a-fire-in-a-vegetable-shop-a-pirate-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की दुकान में लगी आग, अफरा तफरी मची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की दुकान में लगी आग, अफरा तफरी मची
Wed, 24 Apr 2019 11:04 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में सब्जी की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात पिथौरागढ़ चुंगी तिराहे में एक सब्जी की दुकान में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूलरूप से फरीदपुर बहेड़ी (बरेली) निवासी तोताराम पिथौरागढ़ चुंगी तिराह के पास किराए पर सब्जी की दुकान लगाता है।
मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। पता चलते ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित कर आग बुझाने का प्रयास किया। इससे पहले कि आग विकराल रूप लेती मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी। दुकान स्वामी के मुताबिक घटना में दुकान का थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है। आग बुझाने वाली दमकल टीम में उमेश परगांई, जसवंत राणा, भरत बोहरा, दिनेश कापड़ी, उमेश सिंह, जगजीत सिंह, कश्मीर सिंह, त्रिभुवन प्रसाद आदि शामिल थे। ब्यूरो