{"_id":"68cc384b5b2976970d003cf4","slug":"a-drinking-water-scheme-cost-rs-50-lakh-yet-the-villagers-of-simalkhet-are-thirsty-champawat-news-c-229-1-shld1019-129551-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 50 लाख रुपये खर्च कर बनी पेयजल योजना, फिर भी प्यासे हैं सिमलखेत के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 50 लाख रुपये खर्च कर बनी पेयजल योजना, फिर भी प्यासे हैं सिमलखेत के ग्रामीण
Thu, 18 Sep 2025 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
सिमलखेत में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर जल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते जिला पंचायत अ
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने अपने गृह क्षेत्र सिमलखेत का दौरा किया। इस दौरान लाखों रुपये लागत से बनी पेयजल योजना से ग्रामीणों को पानी न मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पूर्व में करीब 50 लाख रुपये लागत से पेयजल योजना बनाई थी। लेकिन एक साल में ही यह है क्षतिग्रस्त हो गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने ग्रामीणों को पेयजल न मिलने पर जल निगम के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। प्रधान रेखा देवी ने कहा कि लाखों रुपये से पेयजल योजना बनने के बाद भी ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। अध्यक्ष अधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एक माह के भीतर पेयजल योजना को ठीक कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कहा गांव-गांव में पानी पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता बीके पाल ने बताया योजना अभी निर्माणाधीन है। करीब एक वर्ष तक योजना से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की गई। कुछ समय पूर्व योजना क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे ठीक करने के साथ शेष बचे कार्य भी जल्द पूरा कर लिए जाएंगे। इस दौरान दीवान सिंह, भवान सिंह, बहादुर सिंह, बीरबल सिंह, देव सिंह, बिशन सिंह, हयात बिष्ट, कृष्ण सिंह, दिलीप बिष्ट, कल्याण सिंह, शंकर सिंह और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
--