{"_id":"6a08aa4994fdb2299903c559","slug":"a-12-year-old-boy-was-bitten-by-a-dog-in-his-dream-and-upon-waking-his-health-deteriorated-champawat-news-c-8-hld1003-768545-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 12 साल के बच्चे को सपने में कुत्ते ने काटा, नींद खुली तो बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 12 साल के बच्चे को सपने में कुत्ते ने काटा, नींद खुली तो बिगड़ी तबीयत
Sat, 16 May 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 16 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के एक गांव में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे को सपने में कुत्ते ने काट लिया। सुबह नींद खुलने पर उसने कुत्ते के काटने के परिणाम गूगल पर सर्च किए। इसके बाद डर के मारे उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी काउंसलिंग की और उसे घर भेज दिया।
अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चे से आवश्यक पूछताछ की। इस पर वह लगातार रोता रहा और जोर के पेट दर्द होने की बात बताता रहा। चिकित्सकों के इलाज और काउंसलिंग के बाद बच्चा सामान्य स्थिति में आया।
डॉक्टरों का कहना है कि आजकल कई बच्चे अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर व्यतीत कर रहे हैं। मोबाइल पर इंटरनेट या गूगल के माध्यम से मिलने वाली जानकारी का प्रभाव बच्चों के लिए हमेशा सकारात्मक रहेगा, यह जरूरी नहीं है। कई बच्चे होमवर्क के लिए भी मोबाइल पर गूगल का सहारा ले रहे हैं जो बच्चों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। बच्चों को स्वाध्याय करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।