फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मतगणना केंद्र में रहेगी सीसीटीवी की नजर

मतगणना केंद्र में रहेगी सीसीटीवी की नजर

Sun, 23 Mar 2014 05:33 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sun, 23 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव के लिए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना वन पंचायत सभागार में होगी। जबकि नगर पालिका के बारातघर को स्ट्रांग रूम में तब्दील किया जाएगा। स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। शनिवार को डीएम दीपेंद्र चौधरी ने दोनों स्थलों का निरीक्षण करने के बाद ये निर्णय लिया।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान के पास बने वन पंचायत सभागार में लोहाघाट और चंपावत विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी। लोहाघाट के लिए 16 और चंपावत के लिए 14 चक्रो में मतगणना होगी। दोनों विधानसभा की मतगणना के लिए दस-दस टेबल लगाई जाएंगी। डीएम ने स्ट्रांग रूम की खिड़कियों में ग्रिल लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ईवीएम को रखने के लिए खाने बनाने को कहा।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान से लेकर स्ट्रांगरूम और मतगणना स्थल तक बैरिकेडिंग लगाए जाने के आदेश दिए। निरीक्षण में एसपी केएस नगन्याल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, आचार संहिता प्रभारी एसडीएस नरेश दुर्गापाल और पारितोष वर्मा, सीडीओ एसएसएस रावत, डीडीओ विवेक उपाध्याय, सीओ जेआर जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed