फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नीलामी से होगा सरकारी खजाना में इजाफा: हेमेश

नीलामी से होगा सरकारी खजाना में इजाफा: हेमेश

Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
Champawat
Champawat Updated Wed, 15 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। शारदा को खनन के लिए ठेके पर देने को वन एवं पर्यावरण संसदीय सचिव और विधायक हेमेश खर्कवाल ने सही करार दिया। उन्होंने कहा कि खनन के निजीकरण से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जिससे सरकार के राजस्व में इजाफा होगा।
विज्ञापन

वन एवं पर्यावरण संसदीय सचिव का कहना है कि शारदा की मौजूदा 11 लाख घन मीटर वार्षिक क्षमता के सापेक्ष फिलहाल तीन लाख घन मीटर से भी कम खनन की निकासी हो रही है। इससे सरकारी कोष को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई नीति से न तो पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव नहीं पडे़गा और न स्थानीय कारोबारियों को नुकसान होगा। बल्कि अधिक निकासी से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इस समय शारदा से खनन का काम वन विकास निगम के जिम्मे है। निगम बैरियर लगाकर हर ट्रक से खनन सामग्री के ऐवज में रॉयल्टी और अन्य कर वसूलता है। पर अब शासन ने खनन के काम को प्राइवेट हाथों में देने का निर्णय लिया है। नई नीति फरवरी से लागू की जाएगी। 234 हेक्टेयर शारदा को 50-50 हेक्टेयर के लॉट बनाकर नीलाम किया जाएगा। प्रशासन खुली निलामी की प्रक्रिया करा रहा है। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed