फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर में सात घंटे गुल रही बत्ती

नगर में सात घंटे गुल रही बत्ती

Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
Champawat
Champawat Updated Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को फिर बिजली ने दगा दिया। पूरे सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। पॉवर कट होने से आम लोगों से लेकर सरकारी महकमे तक को फजीहत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सुबह 10.30 बजे से बिजली गुल रही। जो शाम 5.30 बजे बाद बहाल हो सकी। सात घंटे तक पॉवर कट होने से लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। कंप्यूटर से काम होने के चलते सरकारी महकमों पर भी बिजली का झटका पड़ा। अधिकतर कार्यालयों में काम नहीं हो सका। वहीं कारोबारियों को आर्थिक चपत लगी है। फोटो स्टेट और फोटो का काम भी प्रभावित हुआ है। वहीं लोगों को भी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के चंपावत के जूनियर इंजीनियर जीसी पांडेय का कहना है कि नगर में फॉल्ट को ठीक करने के चलते बत्ती गुल रही। उधर टनकपुर नगर में भी करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलों की लाइट गुल करने का आरोप
पिथौरागढ़। चंद्रभागा वार्ड के सभासद भुवन जोशी ने नई केबिल बिछाने के दौरान पोलों में लगी स्ट्रीट लाइट से छेड़खानी करने का आरोप बिजली विभाग पर लगाते हुए कहा है कि कई दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट न जलने से असामाजिक तत्वों का भय सता रहा है। लोगों में इस कारण असुरक्षा की भावना घर कर रही है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि तीन दिन के भीतर स्ट्रीट लाइट न जलने पर वह बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उधर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर तत्काल अव्यवस्था दूर करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed