{"_id":"115-69455","slug":"Champawat-69455-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान
Champawat
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट। भिंगराड़ा रीठासाहिब में लंबे समय से रसोई गैस की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोहाघाट गैस एजेंसी से पिछले माह छोटे वाहन के जरिए यहां गैस की आपूर्ति की गई थी, जिसमें आधे से अधिक लोग गैस पाने से वंचित रह गए थे। तब से लोग रोज गैस वाहन के आने का इंतजार कर रहे हैं। भिंगराड़ा के पूर्व प्रधान गिरीश चंद्र भट्ट, रीठा साहिब के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन टिटगांई, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मदन बोहरा आदि का कहना है कि दूर दराज क्षेत्रों में मिट्टी तेल भी नहीं मिल रहा है। उधर गैस एजेंसी प्रभारी राजीव सिंह और गणेश लाल साह का कहना है कि इस बीच गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। भिंगराड़ा और लधिया घाटी क्षेत्र में शुक्रवार अथवा शनिवार को गैस की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन