{"_id":"115-69390","slug":"Champawat-69390-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्गठन और परिसीमन का काम कल तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्गठन और परिसीमन का काम कल तक होगा
Champawat
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सीटों का पुनर्गठन कार्य जारी है। पुनर्गठन और परिसीमन का काम 27 दिसंबर तक होगा। इसके बाद 28 दिसंबर को सूची का प्रकाशन होगा। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पंचायती राज विभाग पुनर्गठन का काम अंजाम दे रहा है।
चंपावत जिले के चार विकासखंडों में वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की 130 सीटें हैं, जबकि जिला पंचायत में 15 सीटें हैं। अदालत के आदेश के बाद डीपीआरओ 2011 की जनगणना के आधार पर पुनर्गठन और परिसीमन कर रहा है। डीपीआरओ वीके उपाध्याय का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में 1250 और मैदानी क्षेत्र में 2500 की आबादी के आधार पर परिसीमन होना है, जबकि जिला पंचायत सीटों के लिए पहाड़ में 12 हजार और मैदान में 25 हजार की जनसंख्या का मानक निर्धारित किया गया है।
डीपीआरओ का कहना है कि 27 दिसंबर तक सूची तैयार कर 28 दिसंबर को प्रकाशन किया जाएगा। 29 और 30 दिसंबर को आपत्तियां मांगी जाएंगी, जबकि 31 दिसंबर और एक जनवरी 2014 को निस्तारण किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के लिए दो जनवरी को सूची निदेशालय भेजी जाएगी।