{"_id":"115-50235","slug":"Champawat-50235-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में हासिल की विभिन्न जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में हासिल की विभिन्न जानकारियां
Champawat
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जीजीआईसी में चल रहे स्काउट गाइड के तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर का कैंप फायर के साथ समापन किया गया। समापन से पूर्व शिविर के एक दल ने मार्ग में विभिन्न खोजी चिह्न बनाते हुए सर्किट हाउस के समीप पड़ाव डाला, जबकि दूसरे दल ने चिह्नों के माध्यम से पहले दल के साथ संपर्क किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्काउट गाइड को पोलियो के संबंध में जानकारियां दी गई। सीएमओ डा. एचसी चंद्रा, चीफ फार्मासिस्ट बीएस परवाल स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। शिविर में स्काउट गाइड को ध्वज शिष्टाचार, मैप रीडिंग, गांठ बंधन, हाईकिंग आदि के संबंध में जानकारियां दी गई।
कैंप फायर में जीआईसी एवं जीजीआईसी के अलावा जीआईसी दयारतोली, सिप्टी, यूनिवर्सल इंटर कालेज, विवेकानंद विद्या मंदिर के स्काउट गाइडों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ ही शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर जिला सचिव मदन राम, हेमानाथ रावल, जितेंद्र कुमार, कमला रानी, सामश्रवा आर्य, सुरेश चौड़ाकोटी, कमला जोशी आदि मौजूद रहे।