{"_id":"115-50234","slug":"Champawat-50234-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना का प्रचार-प्रसार नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना का प्रचार-प्रसार नहीं
Champawat
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं हो सका है। योजना के तहत विधवा महिलाओं के साथ विवाह करने वाले दंपतियों को समाज कल्याण विभाग से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन जिले में समाज कल्याण विभाग में अभी तक किसी ने भी प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन नहीं किया है। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में हुआ।
बताया गया कि जिले में चार विधवा महिलाओं से विवाह करने वाले दंपतियों को 11 हजार की दर से 44 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि वितरित किए जाने की स्वीकृति मिली है, लेकिन समाज कल्याण विभाग को अब तक एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी का कहना है कि जिले में विधवाओं के साथ पुनर्विवाह तो होते हैं, लेकिन सामाजिक रूपक से कोई भी सामने नहीं आना चाहता है। उन्होंने बताया कि महिला समाख्या की मदद से ऐसे दंपतियों का पता लगाकर उन्हें लाभांवित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।