{"_id":"115-46388","slug":"Champawat-46388-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में सात वार्डों में परिसीमन कार्य पूर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में सात वार्डों में परिसीमन कार्य पूर्ण
Champawat
Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट। नगर पंचायत में 2001 की जनगणना के आधार पर नगर के सभी सातों वार्डों के परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया गया है। नगर क्षेत्र में एक दशक के दौरान 2104 की आबादी में इजाफा हुआ है। 2001 में जहां यहां की जनसंख्या 5828 थी, जो 2011 में की गई जनगणना के बाद 7932 हो गई है। नगर पंचायत ने नगर के सभी वार्डों का पूर्व की भांति परिसीमन तय किया है। जिसमें सार्की टोला वार्ड को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पहले भी यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए ही आरक्षित था। बजरंगबली वार्ड को पूर्व की तरह अनारक्षित रखा गया है। जबकि लोहावती वार्ड को अनारक्षित घोषित किया गया है। पहले यह महिला आरक्षित था। ऋषेश्वर वार्ड को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया है। यह पहले महिला आरक्षित था।
इसी प्रकार ठाडाढुंगा वार्ड को महिला आरक्षित घोषित कर दिया गया है। पहले यह वार्ड अनरक्षित था। इसी प्रकार मीनाबाजार का महिला आरक्षित वार्ड अब अनरक्षित कर दिया है। कचहरी का अनरक्षित वार्ड अब महिला आरक्षित हो गया है। नगर पंचायत द्वारा नगर पालिका परिषद के भेजे गए प्रस्ताव में नगर से जुडे कलीगांव के सेरीगैर मोहल्ले एवं ग्राम पंचायत पाटन के चांदमारी जीआईसी, ब्लाक एवं एसएसबी कालौनी को प्रस्तावित किया गया है। जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी के हस्ताक्षराें से सातों वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है।