{"_id":"115-44596","slug":"Champawat-44596-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से अभद्रता करने वालों को बख्शा न जाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से अभद्रता करने वालों को बख्शा न जाए
Champawat
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर । पूर्णागिरि धाम में पुजारियों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता किए जाने पर गुस्साए हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी जेएस राठौर को ज्ञापन सौंप कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि पुजारियों द्वारा यात्रियों से अभद्रता करने से पूर्णागिरि धाम और उससे जुड़े कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
सोमवार को हिंजामं प्रदेश मंत्री नवीन बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बताया कि कि गत दिनों लखनऊ से आए कुछ तीर्थ यात्रियों के साथ पूर्णागिरि धाम के पुजारियों ने अभद्रता की जिसकी यात्रियों ने प्रशासन से शिकायत भी की थी। कहा कि पुजारी पहले भी कई बार यात्रियों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। मुख्य मंदिर में मनमाना चढ़ावा एवं भेंट चढ़ाने को लेकर पुजारी प्राय: भक्तों से अभद्रता करते रहते हैं, जो गलत परंपरा है। उन्होंने यात्रियों के साथ अभद्रता करने वाले पुजारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश साहू, त्रिभुवन रावत, सौरभ कलखुड़िया, शिव कुमार, भीम रजवार, अंकित अग्रवाल, संजय, अशोक कुमार, कमल पंत,आशीष, सागर, हंसू आदि शामिल थे।