फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वित्तीय संकट के चलते शरदोत्सव स्थगित

वित्तीय संकट के चलते शरदोत्सव स्थगित

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। नगर में 22 नवंबर से होने वाला राज्य स्थापना शरदोत्सव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। चेयरमैन भूपाल मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में हालांकि शरदोत्सव के आयोजन को स्थगित करने का कारण अधिशासी अधिकारी त्रिलोक पाल आर्य के निधन से नगर पंचायत को पहुंचा सदमा बताया जा रहा है, लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि नगर पंचायत के सामने वित्तीय कमी होने एवं कहीं से सहयोग न मिलने की संभावनाओं को देखते हुए फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। चेयरमैन का कहना था कि नगर पंचायत के पास इस मद में मात्र 97 हजार रुपये की पूंजी है, जबकि आयोजन में छह से सात लाख रुपये के बीच में खर्चा आता है। लोहाघाट में 2002 से राज्य स्थापना शरदोत्सव की शुरुआत पूर्व काबिना मंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा की पहल पर जिला प्रशासन ने की थी।
विज्ञापन

बाद में 2008 में नगर पंचायत बोर्ड ने इस कार्य को अपने हाथ में लिया तथा गत चार वर्षों से नगर पंचायत इसका आयोजन करती आ रही थी। आज शरदोत्सव का आयोजन ऐसे मौके पर रद किया गया है, जब नगर पंचायत के चेयरमैन एवं सभासदों के कार्यकाल का यह अंतिम वर्ष है। बैठक में गोविंद बोहरा, योगेश मेहता, अमित साह, प्रहलाद मेहता, कीर्ति बगौली, नरेश राय, दीप चंद्र जोशी, विमल कलौनी, दीपक सुतेड़ी, प्रकाश राय, बल्लू माहरा आदि ने विचार रखे। उधर नगर के लोगों का कहना है कि शरदोत्सव की परंपरा को यदि नगर पंचायत जारी नहीं रख सकती है तो उसे प्रशासन से यह काम अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed