{"_id":"5cb6131fbdec22140012e9f8","slug":"91555436319-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी के शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी के शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे शिक्षकों के शिष्टमंडल ने मंगलवार को प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान की मांग उठाई। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राजकीय शिक्षक संघ के शाखा अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में मिले शिक्षकों ने कहा है कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने से वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की फीस, बैंक ऋण की किस्तें और चिकित्सा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के शाखा मंत्री शशांक मिश्रा, करम सिंह खाती, राजेश कुमार, ललीत चंद, सदानंद भट्ट, महाराज वर्मा, रामप्रकाश शर्मा आदि थे।